कोडरमा। ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन झुमरी तिलैया कोडरमा में रविवार को बीएड एवं डीएलएड 2020-22 के प्रशिक्षुओं के अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठक की गई, जिसमें सर्वप्रथम अभिभावकों को महाविद्यालय परिसर का भ्रमण कराया गया एवं पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से महाविद्यालय की गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। अभिभावकों एवं शिक्षकों के मध्य प्रशिक्षुओं के सर्वांगीण विकास एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन हेतु विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन मनीष पासवान जबकि संचालन वागीश दुबे ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse