टीम एबीएन, गारू (लातेहार)। गारू के पंडरा गांव से तीन महीने पूर्व अगवा किये गये ग्रामीण गंगा उरांव (45) का शव परिजनों ने गोपखाड़ के जंगल से मिला। इससे मृतक के परिजनों समेत गांव के लोग मर्माहत हैं।
इस संबंध में मृतक के परिजन अभय टोप्पो समेत अन्य ने एबीएन न्यूज 24 को बताया कि मृतक गंगा उरांव को 18 मार्च की रात चार पांच सशस्त्र बंदूकधारियों ने घर से अगवा कर लिया था। इसके बाद परिजन दहशत में थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, मगर कहीं कोई सुराग नहीं मिला।
इसकी जानकारी परिजनों ने पुलिस प्रशासन को दी थी। बावजूद इसके प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। करीब तीन महीने बाद आज सोमवार को पंडरा एवं गोपखाड़ के बीच जंगल में पत्ती तोड़ने गये ग्रामीणों को मृतक की सूखी हड्डी और कपड़े दिखे। जिससे उसकी पहचान की गयी।
परिजनों ने बताया कि इसकी जानकारी गारू थाना पुलिस को दी गयी। मगर पुलिस घटनास्थल नहीं पहुंची, इससे ग्रामीणो में रोष व्याप्त है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की पत्नी एवं दो बच्चे हैं। परिजनों ने मृतक को अगवा कर मार डालने का आरोप उग्रवादी संगठन पर लगाया है।
परिजन ने उपायुक्त भोर सिंह यादव से मृतक के आश्रित नौकरी एवं मुआवजा देने की मांग की है। इस संबंध में गारू थाना प्रभारी राजीव कुमार भगत ने बताया कि जानकारी मिली है। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse