टीम एबीएन, रांची। झारखंड के कई शहरों में बारिश और हवा के कारण तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन अब राज्य में एक बार फिर सूर्य की तपिश का अहसास तेज होने लगा है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार अभी गर्मी से कुछ दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।
तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना
दरअसल, पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान बढ़ा है। बीते रविवार को राज्य में कड़ी धूप थी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4-5 दिनों में राज्य के तापमान में 4 से 5 डिग्री तक बढ़त होगी।
कई जिलों में 10 मई तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। अभी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। तापमान कम होने की बजाय और बढ़ेगा।
इन जिलों में इतने डिग्री पहुंचा तापमान
राज्य के 3 जिलों में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है इनमें गढ़वा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रिकॉर्ड किया गया फिर पलामू में 41 डिग्री सेंटीग्रेड और चतरा में 41 डिग्री सेंटीग्रेड के आंकड़े पर है जबकि कोडरमा 40 डिग्री सेंटीग्रेड, साहिबगंज में 40 डिग्री सेंटीग्रेड, गोड्डा में 40 डिग्री सेंटीग्रेड, पाकुड़ में 40 डिग्री सेंटीग्रेड और दुमका में 40 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
इसके बाद आते हैं देवघर 39 डिग्री सेंटीग्रेड पर जामताड़ा में तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, धनबाद में 39 डिग्री सेंटीग्रेड और बोकारो में तापमान 39 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse