टीम एबीएन, रांची। आइरिश हॉस्पिटल के तत्वावधान में एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में पांच दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ हुआ।
मौके पर आइरिश हॉस्पिटल के सुप्रसिद्ध डॉक्टर सुबोध कुमार सिंह, डॉक्टर रीना सिंह, डॉक्टर गौतम लोकदर्शी, डॉक्टर गोपालजी सिंह तथा डॉक्टर दीपिका सिंह ने कक्षा तृतीय से कक्षा द्वादश तक के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच का बीड़ा उठाया।
इस क्रम में आज कक्षा नवम से द्वादश तक के विद्यार्थियों की आंखों की जांच करके उपयुक्त सलाह दी गयी। इसी प्रकार बारी-बारी से अन्य कक्षा के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की भी जांच की जायेगी।
आइरिश हॉस्पिटल की ओर से न केवल स्वास्थ्य जांच की जिम्मेदारी ली गयी, बल्कि विद्यार्थियों के लिए हेल्थ कार्ड बनाने तथा आवश्यकतानुसार नि:शुल्क चश्मा उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता भी दिखायी गयी। दिनांक 12.5.23 को प्रात: आठ बजे से अपराह्न एक बजे तक विद्यार्थियों के अभिभावकों के स्वास्थ्य की भी निशुल्क जांच की जायेगी।
विद्यालय के प्राचार्य संजीत कुमार मिश्र ने विद्यालय प्रांगण में उपस्थित चिकित्सकों एवं उनकी संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थी देश के भावी कर्णधार हैं। अत: उनके स्वास्थ्य पर ध्यान देना सबसे पुनीत कार्य है।
विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करके चिकित्सक सही मायने में देश की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि भविष्य में भी इस तरह के शिविरों का आयोजन होता रहेगा और चिकित्सक उन्हें सफल तथा सार्थक बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse