लोहरदगा : घरेलू विवाद में पत्नी ने पति को मार डाला

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में पत्नी ने अपने पति को टांगी से प्रहार कर मार डाला है। घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है। सूचना पर सेन्हा थाना पुलिस सोमवार को बूटी छोटका टोली पहुंच अग्रतर कारवाई में जुट गयी है। 

लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के बूटी पंचायत के बुटी छोटका टोली में स्व सुकरू उरांव के पुत्र दिलेश्वर उरांव (55) की हत्या रविवार देर शाम पत्नी एतमनी देवी ने टांगी से प्रहार कर दिया। स्थानीय मुखिया पार्वती कुमारी ने घटना की सूचना सोमवार सुबह सेन्हा थाना पुलिस को दिया।

पुलिस सूचना पाकर छोटका बूटी पहुंच कर मामले की अनुसंधान में जुट गयी है। पत्नी एतमनी देवी ने कहा कि तीन साल से मैं अपने बेटी दामाद के घर घाघरा में रहते थे, एक महीना पहले मैं अपने पति के घर आकर रहने लगी तो पति से बराबर झगड़ा होता था। 

रविवार को भी झगड़ा होने लगा, तो घर से टांगी निकाल कर उसके सिर पर टांगी से तीन बार वार तीन बार कर दिया। जिससे मेरे पति की मौत हो गयी। सेन्हा थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान ने कहा कि पत्नी एतमनी देवी ने हत्या को स्वीकार किया है।

फिलहाल एतमनी देवी को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया में घटना आपसी विवाद में हुआ है, जिसे पत्नी ने किया है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल लोहरदगा भेज गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse