टीम एबीएन, रांची। शहर में दारु, हंड़िया, ड्रग्स, अफीम, चरस, गांजा, डेंड्राइड, वाइटनर, जैसी नशीली पदार्थों का सेवन कर नशा में चूर और बर्बाद हो रहे युवा पीढ़ियों को इस नशाखोरी के अभिशाप से बचाने, शहर को अपराधमुक्त करने एवं बेहतर समाज बनाने की उद्देश्य से लोअर बाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक बार फिर से नशाखोरी के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक लोअर बाजार थाना अंतर्गत हजारीबाग रोड स्थित मोहम्मद फारुख के आवास पर हुई।
इस बैठक में सामुहिक रुप से निर्णय लिया गया कि कांटा टोली चौक हजारीबाग रोड स्थित आस पास के मार्केट के नजदीक कुछ असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगता है और ये लोग नशाखोरी का कारोबार कर रहा है। ऐसा होने से कांटाटोली क्षेत्र की गली मोहल्ले में रहने वाले कुछ युवा हैं जो इस नशे का आदि हो रहे हैं, जिससे न सिर्फ एक घर बल्कि पूरा समाज इससे प्रभावित होने लगा है।
इस अभिशाप को खत्म करने के लिए समाज के सभी युवाओं, युवतियां, महिलाएं, पुरुष सभी समुदायों के समाजसेवी लोगों को जोड़ा जा रहा है। ताकि उजड़ते हुए घर परिवार और समाज को बचाया जा सके। इस अभियान को मजबूती और बढ़ते हुए अपराध को नियंत्रण करने के लिए स्थानीय थाना का भी सहयोग लिया जायेगा।
इस बैठक में कहा गया कि पिछले वर्ष झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरेश के अध्यक्ष मुजीब कुरैशी के नेतृत्व में नशाखोरी का सफलतापूर्वक अभियान पूरे रांची शहर में चलाया गया था।
इस अभियान में तत्कालीन एसएसपी सुरेंद्र झा मुख्य रूप से शामिल हुए थे और काफी हद तक नशा पर कंट्रोल किया गया था, कई नशा के कारोबारी की गिरफ्तारी भी हुई थी।
एक बार फिर इस अभियान की शुरुआत से पूर्व दस मई 2023 को एक बैठक युनिहाइट्स मार्केट परिसर में रखी गई है। इस बैठक में लोअर बाजार थाना प्रभारी, नगर डीएसपी, सिटी एसपी को भी आमंत्रित किया गया है।
इस बैठक में मोहम्मद फारुख, हासिब, एजाज कुरैशी, मुजीब कुरैशी, राजू, आसिफ, अकबर, रौशन, मुस्तफा, सुहेब, परवेज कुरैशी, अंशु आदि उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse