एबीएन सेंट्रल डेस्क। मणिपुर में पिछले दो दिनों से जारी तनाव थोड़ा शांत होता नजर आ रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक हिंसा में जान गंवाने वालों की संख्या 54 हो गयी है जबकि कई लोग घायल हो गये हैं। इस बीच शनिवार को कई इलाकों में शांति नजर आयी।
दो दिनों तक हिंसा की आग में जले इंफाल में भी हालात सामान्य होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को दुकानें और बाजार फिर से खुल गये और सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी फिर से शुरू हो गयी है। कई इलाकों में अभी भी भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।
इस बीच केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजीजू का बयान सामने आया है। उन्होंने हिंसा को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि सरकार इसलिए सभी जरूरी और संभव कदम उठा रही है। इससे पहले शुक्रवार को चुराचंदपुरा से 4 और लोगों के मारे जाने की खबर सामने आयी।
जानकारी के मुताबिक इन चार लोगों की मौत उस वक्त हुई जब सुरक्षा बल इलाके से मेइती लोगों को रेसक्यू कर रहे थे। इसके अलावा इंफाल में एक टैक्स असिस्टेंट लेमिनथांग हाओकिप की भी हत्या कर दी गयी है। इंडियन रेवेन्यू सर्विस वे इस बात की जानकारी दी है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शूटिंग तब हुई जब आदिवासियों ने मेइतियों को निकालने के लिए जारी रेस्क्यू आपरेशन में बाधा डालने की कोशिश की थी। ये पूरा मामला शुक्रवार शाम का बताया जा रहा है। इससे पहले तक मणिपुर की अधिकतर जगहों पर हालात धीरे-धीरे बेहतर होने की खबरें सामने आ रही थी।
13 हजार लोगों को किया रेस्क्यू
बता दें कि मणिपुर में स्थिति को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर सेना की तैनाती की गयी है। सुरक्षाबल लगातार पेट्रोलिंग कर रहे हैं। 13 हजार से ज्यादा लोगों को संवेदनशील इलाकों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उनके रहने खाने का इंतजाम भी किया गया है।
दूसरी ओर कई लोग ऐसे थे जो बिगड़ते हालातों को देखते हुए रातों रात घर से भागने को मजबूर हो गये। कई लोग ऐसे हैं जो हिंसा भड़कने के बाद पिछले दो दिनों से घरों में बंद थे। इस हिंसा की चपेट में आये कुछ लोगें के मुताबिक थोड़ी देर तक उन्हें समझ ही नहीं कि उनके साथ क्या हो रहा है? बाद में अहसास हुआ कि उनके घरों पर भीड़ ने हमला किया है। इस दौरान पत्थरबाजी की गई और घरों को जलाने की कोशिश भी की गयी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse