टीम एबीएन, रांची। देशभर के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा नीट रविवार 7 मई को आयोजित की जायेगी। रांची में इसके लिए 10 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं, जहां करीब 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के दौरान अंगूठी, ब्रेसलेट जैसे आभूषण पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा परीक्षार्थियों को कई नियमों और शर्तों का पालन करना होगा।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी के द्वारा जारी दिशा निर्देश के मुताबिक अभ्यर्थियों को अंगूठी, ब्रेसलेट, नाक के आभूषण, चेन, हार, कान के आभूषण पहनकर परीक्षा केंद्र में नहीं आना है। इसके अलावा स्टेशनरी सामग्री खासकर पाठ्य सामग्री, कागज के टुकड़े, पेन ड्राइव, इरेजर, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर जैसे सामान भी परीक्षार्थी परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे।
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खासकर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, इयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, घड़ी, कैमरा जैसे सामान अभ्यर्थी परीक्षा हॉल में नहीं ले जा सकेंगे। परीक्षा के दौरान खाद्य सामग्री के साथ-साथ टोपी, बेल्ट, ताबीज, स्कार्फ, हेयर पिन, गोगल्स जैसे सामान ले जाना प्रतिबंधित है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse