टीम एबीएन, रांची। भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज संथाल परगना क्षेत्र के पाकुड़ जिलांतर्गत पाकुड़िया प्रखंड प्रमुख कालीदास मरांडी के नेतृत्व में दर्जनों झामुमो नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने अंगवस्त्र पहनाकर सदस्यता दिलायी। इस सरकार पर प्रदेश महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा, पाकुड़ भाजपा जिलाध्यक्ष अमृत पांडेय, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल भी उपस्थित रहे।
कालीदास मरांडी के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में मोहल पहाड़ी पंचायत समिति सदस्य जतन मरांडी, राजपोखर के पूर्व मुखिया ढेना मरांडी, बसंतपुर के पूर्व मुखिया कालीदास मुर्मू, समाजसेवी सागर मुर्मू, श्रीलाल मुर्मू, मिकाइल हेंब्रम, एनाइल हेंब्रम, महेश्वर टुड्डू, राकेश मरांडी प्रमुख रूप से शामिल हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य की दुर्दशा देखकर अब झामुमो के समर्पित कार्यकर्ताओं में भी बेचैनी है। और अब वे भी भ्रष्टाचार और परिवारवाद से झारखंड को मुक्ति दिलाना चाहते हैं। झामुमो परिवारवाद, भ्रष्टाचार की पोषक है। सहयोगी कांग्रेस भ्रष्टाचार और परिवारवाद की जननी है। इसलिए झारखंड के हित की चिंता करने वाले, झारखंड को विकसित राज्य की श्रेणी में खड़ा करने वाले लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे।
उन्होंने कहा कि इसके पहले संथाल परगना के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में आज संथाल परगना लूट और आतंक का गढ़ बन गया है।
सरकार के संरक्षण में बिचौलिए ,दलाल खनिज संसाधनों, पत्थरों को लूट रहे। वहीं बहन बेटियों के साथ दुष्कर्म और टुकड़ों में काटकर हत्या की वारदातें आम हो गई हैं। जनता त्राहि त्राहि कर रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है।
बाबूलाल मरांडी से की मुलाकात
श्सुफल मरांडी के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों ने प्रदेश कार्यालय में नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की और पूरे संथाल परगना में भाजपा के जनाधार को बढ़ाने, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गांव, गरीब, किसान, मजदूर के लिए चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse