कोल इंडिया के नवनियुक्त चेयरमैन पीएम प्रसाद से मिले गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, दी बधाई

 

  • कोयला क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की, बेहतर करने का उम्मीद जताया

टीम एबीएन, रांची। गिरिडीह के सांसद चौधरी ने आज कोल इंडिया के नवनियुक्त चेयरमैन पीएम प्रसाद से मुलाकात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गिरिडीह सांसद ने कोल इंडिया के चेयरमैन से कोयला क्षेत्र के विकास पर चर्चा की। गिरिडीह सांसद ने उनसे झारखंड के कोयला क्षेत्र को लेकर विशेष रूप से ध्यान देने और समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर रहने की अपेक्षा जतायी। 

गिरिडीह सांसद ने यह आशा जताया के कोल इंडिया चेयरमैन के रूप में पीएम प्रसाद झारखंड के कोयला क्षेत्र के विस्थापन, विस्तार, रैयतों व संबंधित समस्याओं के निराकरण की दिशा में सकारात्मक रूप से सजग रहकर काम करेंगे। 

इस क्रम में उन्होंने मिलने आये गिरिडीह सांसद को इस बात को लेकर आश्वस्त किया कि झारखंड की बेहतरी को लेकर उनका समुचित और गंभीर प्रयास बना रहेगा। मालूम हो कि पीएम प्रसाद मौजूदा समय में सेंट्रल कोल्डफील्ड लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीसीएल सीएमडी) हैं,  जिन्हें भारत सरकार ने कोल इंडिया का चेयरमैन बनाया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse