लोहरदगा की बिपाशा ने एमबीबीएस की परीक्षा पास कर बनीं डॉक्टर

 

  • 2016 में की मैट्रिक परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट टॉपर बनने का समय प्राप्त की थी
  • सफलता का श्रेय शिक्षक माता और हिंडालको के पूर्व अधिकारी पिता को दिया

टीम एबीएन, लोहरदगा। एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा की उपप्राचार्या मिता बासु और हिंडालको के पूर्व अधिकारी विक्टर बासु की की बड़ी पुत्री बिपाशा बासु ने कोलकाता के नीलरतन सरकार मेडिकल कॉलेज के बैच 1917-2023 के एमबीबीएस की परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास कर लोहरदगा और झारखंड को गौरवान्वित किया है।

बिपाशा 2016 में लोहरदगा एमबी डीएवी पब्लिक स्कूल से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में डिस्ट्रिक्ट टॉपर होने का श्रेय प्राप्त किया था। उसे उस समय 92 प्रतिशत अंक हासिल हुए थे। उसकी छोटी बहन भी एमबीबीएस की छात्रा है।

बिपाशा की सफलता पर हिंडालको इंडस्ट्रीज के इंडिया हेड बिजेश कुमार झा समेत पूरा हिंडालको परिवार और एमबीडीएवी पब्लिक स्कूल, लोहरदगा के प्रिंसिपल जीपी झा समेत तमाम शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

बिपाशा ने बताया कि वह गायनेकोलॉजी से पीजी करने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि  गाइनेकोलॉजी में पीजी कर वह गरीबों की सेवा करना चाहती है।

यह प्रेरणा उसे उसके माता-पिता से मिला है। उन्होंने कहा कि मेडिकल क्षेत्र में वह देश के लिए कुछ करना चाहती है पढ़ाई के दौरान ही वह कई स्थानों पर स्वयं की प्रेरणा से निशुल्क कैंप भी लगायी थी।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। उन्होंने कहा कि आरंभिक शिक्षा लोहरदगा में हासिल करने यहां के शिक्षकों का भरपूर प्रोत्साहन मिलने, सहपाठियों के साथ बिताये गये वह स्वर्णिम समय को वह कभी भूल नहीं सकती। झारखंड के छोटे से जिले में प्रतिभाएं भरपूर हैं। जरूरत से उसे सही दिशा देकर मंजिल देने की है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse