लातेहार : जंगली हाथियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों को कुचल कर मार डाला

 

टीम एबीएन, लातेहार। जिले में हाथियों का आतंक चरम पर पहुंच गया है। गुरुवार की देर रात जंगली हाथियों ने चंदवा थाना क्षेत्र के मालहन पंचायत के एक ईंट भट्ठे में पहुंचकर एक ही परिवार के 3 लोगों को कुचल कर मार डाला। 

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। दरअसल बीती रात ईट भट्ठे में काम करने वाले मजदूर फनु भुइयां ईट भट्ठा में एक छोटे से झोपड़ी में अपनी पत्नी और एक छोटी बच्ची के साथ सोया हुआ था। 

इसी दौरान हाथियों के झुंड ने ईट भट्टे पर धावा बोल दिया। हाथियों ने झोपड़ी में सोए फनु भुइयां, उसकी पत्नी बबीता देवी और 3 वर्षीय बेटी को अपनी चपेट में ले लिया और तीनों को कुचल कर मार डाला। इस दौरान हाथियों ने ईट भट्ठे में जमकर उत्पात भी बचाया। 

वहां काम कर रहे अन्य मजदूर किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागे। तीनों मृतक गढ़वा जिले के रहने वाले थे। ईट भट्ठे में काम करने वाले एक अन्य मजदूर ने बताया कि हाथी अचानक ईट भट्ठे में पहुंच गए थे। 

मजदूर का कहना है कि झुंड में हाथियों की संख्या 12 से अधिक थी। जब तक हम लोग समझ पाते तब तक हाथियों ने हमला कर दिया और तीन लोगों को पटक-पटक कर मार डाला। शेष लोग तो किसी प्रकार अपनी जान बचाकर वहां से भागे। 

उसके बाद हाथी जंगल की ओर चले गए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse