टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद जिला योगासन संघ के 2 सदस्य तृतीय राष्ट्रीय स्तरीय जजेस ट्रेनिंग के लिए नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स पटियाला पहुंचे।
तृतीय राष्ट्रीय स्तरीय जज एवं रैफरी सेमिनार का आयोजन नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन के द्वारा एन आई एस पटियाला में आहूत किया गया है। जिसमें पूरे भारत से के विभिन्न जिलों से करीब 100 प्रतिभागी योगासन खेल की बारीकियों को जानने के लिए पहुंचे। इसमें धनबाद जिला में भी 2 प्रतिभागी प्रियंका कुशवाहा एवं नेहा कपूर भाग लेने पहुंच चुके हैं।
संपूर्ण कार्यक्रम 5 मई से 7 मई तक आयोजित हो रहा है। उनके इस चयन होने पर जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार सिंह, संरक्षक श्री परीक्षित पांडे, मनजीत सिंह भंगू, सह सचिव कुणाल कुमार, वीरेंद्र रवानी, सदस्य शैलेश कुमार, आरती कुमारी, अमित कुमार, अश्विनी कुमार, दीपांकर बरारी, नीरज तिवारी एवं संघ के सभी सदस्यों ने अपनी शुभकामनाएं दी। यह जानकारी जिला संघ के महासचिव श्री विपिन कुमार पांडे दी l
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse