टीम एबीएन, रांची। संजय सेठ ने रेल अधिकारियों को प्रस्ताव दिया कि हटिया से पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन अविलंब शुरू किया जाये। सांसद ने प्रस्ताव दिया कि इस ट्रेन का परिचालन पटना से हटिया के लिए सुबह में और हटिया से पटना के लिए शाम में तय किया जाये।
पटना से हटिया प्रस्थान का समय सुबह के 6:55 बजे और हटिया से पटना के प्रस्थान (वाया बरकाकाना, हजारीबाग, कोडरमा) का समय शाम के 5:00 बजे निर्धारित करने का सुझाव दिया है। सांसद संजय सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन रांची से हो। इस दिशा में उनका प्रयास हमेशा से जारी था। 2021 में रेल मंत्री को पत्र लिखकर इन्होंने वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन हटिया से पटना और रांची से कोलकाता करने का आग्रह किया था।
इसका सुखद परिणाम सामने आया है। सांसद ने बताया कि एक महीने के अंदर हटिया से पटना के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन आरंभ हो जायेगा। रांची से कोलकाता वंदे भारत एक्सप्रेस 3 से 4 महीने के अंदर आरंभ होगा।
सांसद संजय सेठ ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा। इससे संबंधित प्रस्ताव भी प्रधानमंत्री कार्यालय को भेजा गया है। प्रधानमंत्री का झारखंड आगमन हम सब के लिए गौरव की बात होगी। वंदे भारत एक्सप्रेस के परिचालन के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse