टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत उरवां मोड़ के समीप गुरुवार सुबह एक टेंपो और डीजे लोड पिकअप वाहन के बीच हुई टक्कर में टेंपो पर सवार एक युवती की मौत हो गयी। घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार टेंपू संख्या जेएच12 के 4782 कोडरमा से बरही की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक डीजे लोड पिकअप वाहन से टक्कर हो गयी। हादसे में टेंपो सवार लक्ष्मी कुमारी (16) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। ममता देवी (32) घायल हो गयी, जिसका एक निजी क्लीनिक में उपचार चल रहा है। चंदवारा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse