एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 3,962 नये मरीज सामने आये हैं, जबकि इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 15 मरीजों की मौत हो गयी। वहीं 7,873 मरीज स्वस्थ हुए हैं। आंकड़ों के अनुसार अबतक 4,43,92,828 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी दर 98.73 प्रतिशत है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 36,244 हो गयी है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत है।
टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 2,363 खुराक दी गयी है। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के टीके की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में कुल 1,82,294 लोगों की जांच की गयी। वहीं अबतक कुल 92.72 करोड़ लोगों की जांच की जा चुकी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse