लोहरदगा : सड़क दुर्घटना में तीन घायल, रिम्स रेफर

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। सेन्हा थाना क्षेत्र के कंडरा के समीप हुए सड़क दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

जानकारी अनुसार सेन्हा थाना के कंडरा के समीप हुई सड़क दुर्घटना में दो बाइकों  की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए हैं, जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात घायलों को रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों की पहचान जोगना निवासी कृष्णा साहु के पुत्र दीपू साहु,सेरेंगहातू निवासी चन्दरु उरांव के पुत्र सोमनाथ उरांव तथा शुका उरांव के पुत्र मन्तोष उरांव के रूप में हुई है।

दीपू साहु अपनी बाइक संख्या जेएच 08 जी 1566 से घाघरा से जोगना आ रहा था। जबकि सोमनाथ उरांव और मन्तोष उरांव सेन्हा  की ओर से घाघरा जा रहे थे, इसी दरमियान कंडरा चौक के समीप बाइक अनियंत्रित हो आपस मे टकरा गई जिससे तीनो बाइक सवार घायल हो गए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse