एक्सआईएसएस का 62 वां दीक्षांत समारोह 06 को

 

  • दीक्षांत समारोह में वर्ष 2021-2023 के एचआरएम, आरएम, फायनेन्सियल मैनेजमेंट व मार्केटिंग मैनेजमेंट के 253 स्टूडेंट्स को पीजीडीएम का सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा
  • इंस्टीट्यूट के 22 टॉप रैंक होल्डर्स में से 11 गोल्ड से, 07 सिल्वर से व 04 को ब्रॉन्ज मेडल से होंगे सम्मानित 
  • 24 छात्रों के बीच 7.2 लाख रूपए के संस्थागत स्कॉलरशिप का वितरण 
  • 05 स्टूडेंट्स के बीच दिया जायेगा 1,67,000/-रुपये का नकद पुरस्कार


टीम एबीएन, रांची। डॉ कामिल बुल्के पथ स्थित जेवियर समाज सेवा संस्थान (एक्सआईएसएस), रांची 06 मई को संस्थान के कैंपर में अपना  62वां दीक्षांत समारोह शाम 4 बजे से मनायेगा। इस दीक्षांत समारोह में बैच 2021-2023 के एचआरएम, आरएम, फायनेन्सियल मैनेजमेंट व मार्केटिंग मैनेजमेंट के सफल कुल 253 स्नातक छात्रों  को पीजीडीएम प्रमाण पत्र प्रदान किया जायेगा।

एक्सआईएसएस के 62 वें दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशंस इंडिया एंड साउथ एशिया के चेयरमैन मनीष शर्मा होंगे।

वे एक्सआईएसएस से देश की विभिन्न कंपनियों में अपनी सेवा देने के लिए तैयार ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (एचआरएम) के 69, रूरल मैनेजमेंट (आरएम) के 65,  फाइनेंशियल मैनेजमेंट के 59 व और मार्केटिंग मैनेजमेंट के 60स्नातकों को संबोधित करेंगे।

समारोह में इस वर्ष का फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल अवार्ड प्रतिष्ठित एलुमनाईअवार्ड, सौम्य मुखर्जी, डायरेक्टर, एशिया पैसिफिक लीडर, ग्लोबल ट्रान्सफर प्राइसिंग सेंटर, डेलोइट हैस्किन्स एण्ड सेल्स एलएलपी, फाइनेंशियल मैनेजमेंट प्रोग्राम के 2005-07 बैच को प्रदान किया जायेगा।

समारोह में बैच 2021-23 के कुल 253 छात्र डिप्लोमा प्राप्त करेंगे, जबकि संस्थान के सभी चार प्रोग्राम के 22 शीर्ष रैंक धारकों को उनके प्रदर्शन व उपलब्धि धारकों को पदकों और 05 छात्रों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। समारोह में शीर्ष रैंक होल्डर 22 स्टूडेंट्स में से 11 को गोल्ड, 07को सिल्वर व 04 को ब्रॉन्ज मेडल से सम्मानित किया जायेगा।

इसके अलावा 05 स्टूडेंट्स के बीच 1,67,000/-रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। कार्यक्रम में 24 छात्रों के बीच 7.2 लाख रूपए के संस्थागत स्कॉलरशिप प्रदान किया जायेगा।

इनमें फादर माइकल वैन डेन बोगार्ट एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप एससी/एसटी वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए, फादर माइकल अल्बर्ट विंडी एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप मेधावी छात्रों के लिए और फादर लुइस फ्रेंकेन एसजे मेमोरियल स्कॉलरशिप सभी श्रेणियों के छात्रों के समग्र प्रदर्शन के लिए शामिल है।

इसके अलावा 15 वर्ष और अधिक, 20 वर्ष व उससे अधिक तथा 25 वर्ष और उससे अधिक की सेवा की तीन श्रेणियों के तहत 34 फैकल्टी एवं स्टाफ के लिए भी विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा। समारोह में स्नातक हो रहे स्टूडेंट्स के  साथ-साथ उनके माता-पिता और सम्मानित एलुमनाई भी हिस्सा लेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse