बंगाल के भाजपा नेता की हत्या करनेवाले दो शूटर रांची में गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, रांची। बंगाल में भाजपा नेता राजू झा की हत्या करने के बाद नगड़ी इलाके में छिप कर रहे दो शूटर पकड़े गए हैं। पकड़े गये शूटर का नाम इंद्रजीत गिरी (बनारस) और लाल बाबू कुमार बिहार का रहनेवाला है।

गौरतलब हो कि एक अप्रैल को दुर्गापुर आसनसोल में कोयला कारोबारी सह भाजपा नेता राजू झा उर्फ राजेश की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद दोनों शूटर फरार हो गये थे।

बंगाल पुलिस को इनका मोबाइल लोकेशन रांची के लालगुटवा का मिला। रांची पुलिस के सहयोग से दोनों शूटर को गिरफ्तार कर लिया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse