चरही : रेलवे ट्रैक से सुरक्षाकर्मी का शव बरामद

 

टीम एबीएन, चरही। सोमवार को चरही थाना क्षेत्र के 15 माइल स्थित जोजोबेडा के रेलवे ट्रैक से एक सीसीएल सुरक्षाकर्मी का शव चरही पुलिस ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार सीसीएल सुरक्षाकर्मी मांडू थाना के गरगाली निवासी बालेश्वर महतो (45) चरही रेलवे साइडिंग में कार्यरत था। 

बीते 30 अप्रैल को डियूटी समाप्त कर रात्रि 10 बजे पसेंजर ट्रेन पर सवार होकर चरही रेलवे स्टेशन से मांडू जा रहा था।उसी दौरान 15 माइल स्थित जोजोबेडा रेलवे ट्रैक के पास पैर फिसल जाने से गिर पड़ा। जिस कारण दोनों पैर कट गये। साथ ही माथे सहित शरीर के कई भागों में भी गंभीर चोट के निशान हैं। 

जिस कारण उसकी मौत घटना स्थल पर हो गयी। सुबह 1 मई को ग्रामीण ट्रैक के किनारे टहल रहे थे। उसी समय ट्रैक पर पड़ा शव को देखा। जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल चरही रेलवे विभाग के अधिकारियों को दी। इस सूचना मिलते ही विभाग के लोग घटना स्थल पहुंचे। 

रेलवे ट्रैक पर पड़ा शव को देख अधिकारियों ने तत्काल चरही थाने को सूचित किया। चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में कर मृतक के परिजनों को खबर किया गया।मृतक व्यक्ति की पहचान परिजनों ने बालेश्वर महतो के रूप में किया।

पुलिस ने सरकारी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग अस्पताल भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse