टीम एबीएन, गढ़वा। गढ़वा जिले के भंडरिया वन क्षेत्र में तेंदुए द्वारा 3 बच्चों को मौत के घाट उतारे जाने का भय अभी समाप्त भी नहीं हुआ है कि मंगलवार को एक और घटना सामने आ गयी है।
मिली जानकारी के अनुसार इस बार भंडरिया वन क्षेत्र में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि एक वृद्ध महिला जोन्हीखांड जंगल में महुआ चुनने गई थी। इस दौरान एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
70 वर्षीय महिला की मौत
मृतक महिला की पहचान जोन्हीखांड निवासी स्व बीगु सिंह की 70 वर्षीय पत्नी अकली कुंवर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अकली कुंवर मंगलवार की अहले सुबह अपनी नातिन पुतोहू सुमित्रा देवी और एक 18 वर्षीय नतिनी के साथ महुआ चुनने के लिए गांव के जंगल में गई हुई थी।
महुआ चुनने के दौरान वहां एक जंगली हाथी आ गया और पुतोहू सुमित्रा देवी पर अचानक हमला कर दिया। सुमित्रा देवी किसी तरह वहां से भागकर जान बचाई, लेकिन वृद्ध अकली कुंवर वहां से नहीं भाग पाई और हाथी ने उसे पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इलाज के दौरान मौत
हाथी के हमले की जानकारी मिलते ही गांव के लोग भाग कर जंगल में पहुंचे। हाथी तब तक घने जंगलो में चला गया था। ग्रामीणों के द्वारा घटनास्थल पर पहुंच घायल वृद्ध महिला को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया लाया गया।
अस्पताल पहुंचने के उपरांत ही घायल वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतक के शरीर पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना पर भंडरिया पुलिस और वनकर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया पहुंच घटना की जानकारी ली। साथ ही भंडरिया पुलिस के द्वारा शव को अंतपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse