बोकारो : एनआइए की दबिश से मजदूर नेताओं में खलबली

 

  • मजदूर संगठन समिति से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी, सरकार ने संगठन पर लगाया था बैन

टीम एबीएन, बोकारो। जिले में एनआइए ने दबिश दी है। यह दबिश मजदूर संगठन समिति के महासचिव समेत तीन लोगों के ठिकानों पर दी गयी है। दरअसल, जिले के बोकारो थर्मल में मंगलवार की सुबह मजदूर संगठन समिति के महासचिव बच्चा सिंह के आवास सहित तीन अन्य लोगों के ठिकानों पर एनआइए की टीम ने छापेमारी की है। 

जानकारी के अनुसार बोकारो में मजदूर संगठन समिति के केंद्रीय महासचिव बच्चा सिंह सहित तीन लोगों के ठिकानों पर एनआईए छापेमारी कर रही है। मंगलवार की सुबह रांची से एनआईए की टीम बोकारो पहुंची और बोकारो थर्मल स्थित निसनहाट कॉलोनी में डीवीसी स्थित बच्चा सिंह के आवास पर छापा मारा। 

इसके अलावा एनआईए मजदूर संगठन समिति के नागेश्वर महतो और संजय तुरी के आवास पर भी छापेमारी कर रही है। मौके जिला के विभिन्न थाना के पुलिस भी मौजूद है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार छापेमारी में एनआइए को कुछ नक्सली साहित्य, परिचय पत्र आदि बरामद हुआ है। 

बताते चलें कि बच्चा सिंह जिस मजदूर यूनियन के महासचिव हैं, उसका नाम मजदूर संगठन समिति है। इसे मजदूर यूनियन पर झारखंड सरकार ने नक्सली संगठन भाकपा माओवादी का फ्रंटल आर्गेनाइजेशन होने का आरोप लगाकर प्रतिबंध लगा दिया था। कोर्ट के आदेश पर बाद में संगठन पर से प्रतिबंध हटा लिया गया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse