झारखंड : रांची से हुंडरू का सफर आसान, 150 करोड़ की योजनाओं को मिली मंजूरी

 

रांची। पर्यटन के लिहाज से रांची के हुंडरू फॉल को जोड़ने वाली सड़क चकाचक होगी। राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग ने ओरमांझी, सिकिदरी के रास्ते हुंडरू फॉल तक जाने वाली 23.5 किलोमीटर लंबी सड़क के मजबूतीकरण का फैसला लिया है। इसके लिए 16 करोड़ 95 लाख 56 हजार रुपये की योजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। गौरतलब है कि ओरमांझी से हुंडरू फॉल तक जाने वाली सड़क एनएच 33 को पर्यटनस्थल हुंडरू फॉल से जोड़ती है। इस पथ से रांची, बाकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका समेत कई जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से आने वाले वाहनों का आवागन होता है। राज्य सरकार ने इस दौरान कुल 150 करोड़ की 13 योजनाओं को मंजूरी दी है। सभी योजनाओं की प्रगति व समीक्षा प्रतिमाह मुख्य अभियंता करेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse