टीम एबीएन, रांची। झारखंड में आज से स्कूल आफ एक्सीलेंस की शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का यह ड्रीम प्रोजेक्ट है। प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देने के उद्देश्य से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत हो रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज इसका उद्घाटन करेंगे।
आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जगन्नाथपुर स्थित ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव हाई स्कूल कैंपस में बने नवनिर्मित भवन का उदघाटन कर करेंगे। पहले चरण में पूरे राज्य में बने 80 उत्कृष्ट विद्यालयों का आनलाइन उद्घाटन होगा। उद्घाटन समारोह कार्यक्रम पूरी तैयारी कर ली गयी है।
शिक्षा विभाग के नवनीत उज्ज्वल ने बताया कि यह एक बेहतरीन कोशिश है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी भी आधुनिक तरीके से पढ़ाई कर सकेंगे। उन्हें सारी सुविधाएं दी जायेंगी। स्मार्ट क्लास और डिजिटल मैटेरियल के जरिए भी बच्चों को पढ़ाया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse