झारखंड को साइबर सिक्‍युरिटी हब बनायेंगे : कुलपति रांची विवि

 

रांची विश्‍वविद्यालय में साइबर सिक्‍युरिटी कोर्स के लिए हुआ सप्‍लीमेंट्री एमोयू टीम एबीएन, रांची। 1 मई 2023 को रांची विश्‍वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्‍हा की अध्‍यक्षता में कुलपति सभागार में एक सप्‍लीमेंट्री एमोयू पर हस्‍ताक्षर किया गया। यह सप्‍लीमेंट्री एमोयू साइबर सिक्‍युरिटी कोर्स प्रारंभ करने के लिये रांची विश्‍वविद्यालय, साइबर पीस तथा सीपीसी के बीच किया गया है। कुलपति की उपस्थिति में रांची विश्‍वविद्यालय के कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, बीएसएनएल के जीएम आइटी चेयरमैन यूपी शाह तथा साइबर पीस के ग्‍लोबल प्रेसिडेंट मेजर विनीत कुमार ने इस स्‍पलीमेंट्री एमोयू पर हस्‍ताक्षर किये। इस अवसर पर मेजर विनीत कुमार ने कुलपति आरयू प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्‍हा को एक पुस्‍तक भी भेंट की जिसमें वर्तमान में साइबर हमलों और उनसे बचाव संबंधित जानकारियां हैं। एक जुलाई से कोर्स होगा, प्रारंभ एमसीए तथा फिजिक्‍स विभाग में होंगी कक्षाएं कुलपति ने कहा कि साइबर सिक्‍युरिटी कोर्स में नामांकन के लिये आवेदन जून से मांगा जायेगा वहीं एक जुलाई से कोर्स को प्रारंभ किया जायेगा। इस कोर्स की कक्षायें एमसीए तथा फिजिक्‍स डिपार्टमेंट में आयोजित होंगी। प्रायोगिक कक्षायें एमसीए विभाग में वहीं थ्‍योरी कक्षाएं फिजिक्‍स विभाग के सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंसी में होंगी। हमारा पूरा प्रयास है कि झारखंड साइबर क्राइम हब से साइबर सिक्‍युरिटी हब बने। अब तक झारखंड के जामताड़ा के कारण राज्‍य साइबर क्राइम के लिए जाना जाता था, पर आरयू के साइबर सिक्‍युरिटी कोर्स से पढ़ कर युवा झारखंड को साइबर सिक्‍युरिटी हब के रूप में पहचान दिलायेंगे। इस कोर्स में क्‍लास के साथ ही हम रिसर्च की सुविधा भी प्रदान कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि वर्तमान में प्रति सेंकेंड हजारों साइबर हमले देश पर होते हैं और हमें ज्‍यादा संख्‍या में साइबर सिक्‍युरिटी एक्‍सपर्ट की आवश्‍यकता है। रांची विश्‍वविद्यालय में इसी उद्देश्‍य से मिनिस्‍ट्री ऑफ डिफेंस के सहयोग से इस महत्‍वपूर्ण कोर्स को प्रारंभ किया जा रहा है। गर्मी छुट्टियों में साइबर सिक्‍युरिटी ट्रेनिंग का प्रस्‍ताव इस एमोयू के अवसर पर आइटी चेयरमैन यूपी शाह ने गर्मी की छुट्टियों में छात्रों को साइबर सिक्‍युरिटी पर एक ट्रेनिंग देने का सुझाव दिया। उन्‍होंने कहा कि इसे वेकेशन के साथ जोड़ने से छात्रों को और ज्‍यादा लाभ होगा। जिसपर सबों ने इसे जल्‍द ही प्रारंभ करने की बात कही। आस्‍ट्रेलिया भी जा सकेंगे हमारे छात्र इंटरडिस्प्लिीनरी होगा कोर्स, मेजर विनीत कुमार, साइबर पीस के ग्‍लोबल प्रेसिडेंट मेजर विनीत कुमार ने कहा कि आरयू में प्रारंभ हो रहा यह कोर्स इंटरडिसिप्‍लीनरी कोर्स है। इसमें नन आइटी या किसी भी संकाय (आर्ट्स साईंस, कॉमर्स) के छात्र नामांकन ले सकते हैं। हम आस्‍ट्रेलिया में भी एमोयू करने जा रहे हैं। उसके बाद यहां के छात्र प्‍लेसमेंट के लिए और साइबर सिक्‍युरिटी में और उच्च शिक्षा के लिये आस्‍ट्रेलिया भी जा सकेंगे। उन्‍होंने आगे बताया कि प्रति सेकेंड विश्‍व में हजरपन साइबर हमले हो रहे हैं। देश पर हाल के कुछ महिनों में ही 1,57,103 साइबर हमले हुये हैं और अभी देश में 3.5 मिलीयन साइबर सिक्‍युरिटी एक्‍सपर्ट की आवश्‍यकता है। इस सप्‍लीमेंट्री एमोयू के अवसर पर कुलपति आरयू प्रो डॉ अजीत कुमार सिन्‍हा, कुलसचिव डॉ मुकुंद चंद्र मेहता, साइबर पीस के ग्‍लोबल प्रेसिडेंट मेजर विनीत कुमार, बीएसएनएल के जीएम व आई चेयरमैन यूपी शाह, डिप्‍टी डायरेक्‍टर वोकेशनल आरयू डॉ स्‍मृति सिंह, एजीएम बीएसएनएल आरके किशोर, वी देवघरिया व अन्‍य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse