रांची। टीम इंडिया ने रांची में टी-20 सीरीज पर कब्जा जमा लिया। रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेले गये सीरीज के दूसरे मुकाबले में कीवी टीम को 7 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुये भारतीय टीम ने कीवी टीम को 153 रन पर रोक दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की। पहले विकेट के लिए रोहित और राहुल की जोड़ी ने 13.2 ओवर में 117 रन जोड़े। राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 49 गेंद में 65 रनों की पारी खेली। कप्तान रोहित शर्मा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। रोहित ने 36 गेंद में 55 रनों की पारी खेली। मैच की सबसे खास बात रही कि भारत के दोनों ओपनर रोहित और राहुल ने छक्के के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं पंत ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। 17.2 ओवर में टीम ने लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत की तरफ से आर अश्विन ने सबसे किफायती गेंदबाजी की। अश्विन ने 4 ओवर में 19 रन देकर एक विकेट झटके, हर्षल पटेल को दो, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और अक्षर पटेल को एक-एक विकेट मिला।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse