टीम एबीएन, लोहरदगा। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की संयुक्त बैठक रविवार को राणा चौक स्थित अग्रसेन भवन में की गयी। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष राम लखन प्रसाद द्वारा की गयी। बैठक में आगामी 21 मई को चक्रधरपुर में आयोजित विश्व हिंदू परिषद की बैठक को लेकर विचार विमर्श किया गया।
साथ ही 4 जून से 7 जून तक धुर्वा रांची में दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति की बैठक को ले कर भी चर्चा की गयी। बैठक मे लाल ओंकार नाथ शहदेव, विभाग मंत्री सतीश पांडे, जिला मंत्री सचिन कुमार साहू, बजरंग दल संयोजक मनोज कुमार गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उज्जवल प्रकाश कुशवाहा, सहसंयोजक महेंद्र महतो नगर, अध्यक्ष कुलदीप सिंह, विभाग सह मंत्री सोहन साहू, कोषाध्यक्ष उमेश सिंह, सुरक्षा प्रमुख अशोक काश्यकार, जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद प्रजापति, जिला कार्यकारिणी सदस्य अजय सोनी, सेन्हा प्रखंड मंत्री आनंद साहू, सहसंयोजक सेन्हा प्रखंड अनुभव कुमार, नगर सहसंयोजक आदि उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse