टीम एबीएन, रांची। सर्वेश्वरी समूह शाखा - रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड पश्चिम, रांची) द्वारा आज दिनांक 23.04.2023 (दिन - रविवार) किशोरगंज चौक पर निःशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया।
इस निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से इस भीषण गर्मी में लोगों के पीने के लिए स्वछ एवं शीतल जल की व्यवस्था की गयी। इस प्याऊ को लगभग दो महीने यानी ग्रीष्म ऋतु के समाप्ति तक रोजाना चलाया जाएगा एवं लोगों को निशुल्क पीने का जल उपलब्ध कराया जायेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजन एवं आरती कर के किया गया। तत्पश्यात प्याऊ को लोगों के सेवा हेतु सुपुर्द किया गया।
ज्ञात हो कि श्री सर्वेश्वरी समूह एक विश्वस्तरीय सामाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो जनकल्याण एवं लोगों के सहायता के अनेक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में समूह शाखा रांची की ओर से श्री राधेश्याम सिंह, श्री आनंद सिंह, श्री हेमन्त नाथ शाह देव, श्री रंजीत सिंह, श्री धर्मेन्द्र सिंह, श्री आशुतोष कुमार, श्री अनिरुद्ध नाथ शाहदेव, श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव, श्री उमानाथ शाहदेव, श्री सौरभ कुमार, श्री जयशंकर सिंह, श्री सुधीर साहू, श्री बालदेव उरांव, श्री रविन्द्र कुमार, श्री ऋषभ सिंह, श्री यदुनाथ शाहदेव के साथ शाखा एवं मोहल्ले के लगभग 20 लोग शामिल हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse