एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी। तोरपा थाना क्षेत्र के हिल चौक में निजी स्कूल की शिक्षिका ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तोरपा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार उकड़ीमाड़ी पंचायत के ईचा बड़का टोली निवासी रोयन रंजन आईंद की 28 वर्षीय पुत्री सुमन आईंद गिरिडीह में दिल्ली पब्लिक स्कूल में शिक्षिका के रूप में कार्यरत थी। वह वर्तमान में हिल चौक में एक किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार को उसी घर में दुपट्टे से छत पर लगे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुमन आत्महत्या से पूर्व एक सुसाइड नोट लिखकर छोड़ गयी है। नोट में उसने मानसिक रूप से परेशान रहने का जिक्र किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल जांच जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse