झारखंड में कोरोना : 24 घंटे में मिले 49 नये संक्रमित, कुल एक्टिव केस 309

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 49 नये मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 309 हो गयी है। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नये मामलों में रांची में दस, बोकारो में तीन, चतरा, गोड्डा, गुमला और पलामू में एक-एक एवं देवघर में सात मरीज मिले हैं। 

पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में नौ, गिरिडीह में चार, हजारीबाग में दो, लातेहार में चार और लोहरदगा में छह मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 24 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में सबसे अधिक 81 केस राजधानी रांची में एक्टिव है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse