कांटाटोली फ्लाईओवर : जल्द सर्विस लेन से शुरू होगी यातायात

 

टीम एबीएन, रांची। जुडको के महाप्रबंधक परिवहन की देखरेख में शांति नगर-बहुबाजार फ्लाईओवर के निर्माण के तहत शांति नगर से कांटाटोली चौक तक बायीं और दोनों तरफ सर्विस लेन के निर्माण के बाद बिटुमिन से कालीकरण का काम किया गया है। 

इस सर्विस रोड के बनने के बाद बीच सड़क पर चल रहे वर्तमान यातायात को रोक कर सर्विस लेन से यातायात शुरू किया जायेगा। इसके बाद बीच सड़क पर कैप लगाने एवं अन्य तकनीकी काम किया जायेगा। शांति नगर से कांटाटोली चौक तक दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण शुरू कर दिया गया है। 

साथ में ड्रेन और कलवर्ट का काम भी तेजी से चल रहा है। 43 पीयर में से 38 का निर्माण पूरा कर लिया गया है। 38 पीयर में 15 पीयर का कैप भी बन चुका है। जुडको की ओर से जानकरी दी गयी है कि मार्च 24 तक कांटाटोली फ्लाईओवर ओवर बना देने का लक्ष्य रखा गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse