टीम एबीएन, कोडरमा। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में खेले जा रहे इंटर डिस्टिक अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में सुपर लीग के मैच हजारीबाग और कोडरमा में खेले जायेंगे। कोडरमा में पश्चिमी सिंहभूम, धनबाद और गिरिडीह की टीमें अपना सुपर लीग का मैच खेलेगी।
23 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम बनाम धनबाद, 24 अप्रैल को पश्चिमी सिंहभूम बनाम गिरिडीह और 25 अप्रैल को धनबाद बनाम गिरिडीह के बीच मैच होगा। कोडरमा में खेले जाने वाले सुपर लीग में से एक टीम फाइनल में प्रवेश करेगी, जिसका मुकाबला हजारीबाग सुपर लीग में से फाइनल में क्वालीफाई करने वाली टीम से होगा।
27 अप्रैल को हजारीबाग में फाइनल खेला जायेगा। सुपर लीग चरण के मैच के सफल आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गयी है। सभी मैच चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में सुबह 7 बजे से खेले जायेंगे। उक्त आशय की जानकारी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिनेश सिंह ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse