कोडरमा : बालक वर्ग विक्रमशिला और बालिका वर्ग में कैलाश राय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर चैंपियन

 

टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में 10वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 9 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ कला संस्कृति खेलकूद में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। 

कोडरमा जिला में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्होंने समय-समय पर बेहतर मंच प्रदान करने की जरूरत है, ताकि वह अपनी प्रतिभा को निखार सके। खो-खो प्रतियोगिता आयोजन के लिए रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के निर्देशक मयंक कुमार ने कोडरमा खो-खो संघ के सफल आयोजन पर महासचिव प्रिंस मिश्रा, खुशी सिंह, कौशल कुमार को हार्दिक बधाई दी है। देर शाम को बालिका वर्ग का परिणाम घोषित किया गया। 

इसमें कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर विजेता, उपविजेता इंडियन पब्लिक स्कूल, तृतीय स्थान एक्सीलेंट खो-खो क्लब चाणक्य इंटरनेशनल स्कूल रहा। वहीं बालक वर्ग में विक्रमशिला विद्यापीठ विजेता, मेरिडियन एकेडमी उपविजेता, एक्सीलेंट खो-खो एकेडमी एवं ग्रिजली विद्यालय तृतीय तृतीय स्थान पर रहा। बेस्ट प्लेयर का अवार्ड बिंदु कुमारी और शिवम कुमार को दिया गया। 

विजेता-उपविजेता मैन ऑफ द मैच ऑफ बेस्ट प्लेयर के खिलाड़ियों को शील्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देखकर केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री अन्नपूर्णा देवी एवं महासचिव प्रिंस मिश्रा, रमेश प्रसाद यादव ग्लोबल स्कूल के निर्देशक मयंक कुमार ने सम्मानित किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका कौशल कुमार, शुभम कुमार, अमित कुमार, हेमंत कुमार, धीरेंद्र राणा, धीरज पांडेय,  मिथिलेश यादव, सुजीत, अंशु राज ने निभायी।

 प्रिंस मिश्रा ने बताया कि विजेता एवं उपविजेता टीम से 12 बालक 12 बालिका खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो हजारीबाग में अगले माह में आयोजित होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse