एबीएन सेंट्रल डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी की गोलीकांड अतीक ब्रदर्स के लिए काल बन गयी, जिसमें आखिरकार वे खुद भी समा गये। भारी पुलिस सुरक्षा के बीच तीन लड़कों ने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी।
उमेश पाल मर्डर केस में दोनों भाई मुख्य साजिशकर्ता थे। दोनों की प्लानिंग को अतीक के बेटे असद अहमद ने एग्जीक्यूट किया था, जिसका पुलिस पहले ही एनकाउंटर कर चुकी है। उमेश पाल हत्याकांड में अतीक ब्रदर्स समेत अबतक 6 आरोपी मारे जा चुके हैं। उमेश पाल बीएसपी विधायक राजू पाल की हत्या मामले में चश्मदीद थे, जिन्हें असद और उसके साथियों ने प्रयागराज में उनके आवास के बाहर गोलियों से भून दिया था।
24 फरवरी का यह गोलीकांड किसी फिल्म शूटिंग से कम नहीं था। घटना के सीसीटीवी फुटेज में खौफनाक गोलीबारी और बमबाजी देखी गयी, जहां असद अहमद खुद उमेश पाल पर गोलियां बरसाते देखा गया था। उमेश पाल के साथ उनके दो सुरक्षा गार्ड भी मारे गये थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse