एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में कोरोना वयारस के नये मामलों में मामूली गिरावट जरूर देखने को मिली है, लेकिन मौत के आंकड़े चिंता पैदा करने वाले हैं। रविवार को देशभर में कोरोना के 10,093 केस मिले हैं। शनिवार को मिले केसों की तुलना में आज मामूली गिरावट देखने को मिली है। 10 हजार से अधिक नये मरीजों के साथ एक्टिव केसों की संख्या अब 57542 पहुंच गयी है।
कोरोना वायरस से रिकवरी की बात करें तो देश में पिछले 24 घंटे में 6,248 लोग ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ देश में रिकवरी का आंकड़ा अब 4,42,29,459 पहुंच गयी है। वहीं रिकवरी रेट 98.68 प्रतिशत है। देश में दो दिन पहले यानी शुक्रवार को 11,109 मामले सामने आये थे, जबकि उससे पहले गुरुवार को 10,158 मरीज मिले थे।
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से देश में संक्रमण मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिल रही थी। कोरोना को लेकर स्थिति चिंताजनक इसलिए बनी हुई है क्योंकि मौत का आंकड़ा भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। शनिवार को देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 23 लोगों की मौत हो गयी। दिल्ली समेत कई राज्यों में मास्क को अनिवार्य कर दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse