एबीएन डेस्क। मणिपुर की राजधानी इम्फाल में आयोजित फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन में कोटा की नंदिनी गुप्ता विजेता बनीं। साथ ही नंदिनी ने अगले साल आयोजित होने वाली मिस वर्ल्ड कंपटीशन के लिए क्वालिफाई भी कर लिया है।
नंदिनी के फेमिना मिस इंडिया चुने जाने के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है। उसके माता-पिता और छोटी बहन उनके साथ मणिपुर में ही है, जबकि अन्य परिजन कोटा में काफी खुश हैं। नंदनी गुप्ता अपने परिवार के साथ कोटा जिले के रामपुरा इलाके में स्थित पुरानी सब्जी मंडी में रहती हैं। उनके पिता सुमित गुप्ता बिल्डर के साथ खेती भी करते हैं। मां रेखा गुप्ता गृहणी हैं, वहीं, छोटी बहन अनन्या गुप्ता अभी पढ़ रही है।
नंदनी खुद मुंबई से बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की छात्रा हैं। उन्होंने प्रारंभिक पढ़ाई कोटा के माला रोड स्थित मिशनरी स्कूल की। नंदनी की इस सफलता में परिवार काफी सहयोग रहा, जिसके बाद नंदिनी आज फेमिना मिस इंडिया बनीं। नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता का कहना हैं कि बीते 45 दिनों से ये प्रतियोगिता चल रही थी। इसे टूरिस्ट डिपार्टमेंट मणिपुर ने आयोजित किया था। शनिवार रात को फैसला हुआ और नंदिनी विजेता घोषित हुई।
नंदिनी के पिता सुमित गुप्ता का कहना है कि नंदिनी ने 3 से 4 साल की उम्र में ही अपने आप को फेमिना मिस इंडिया जैसे कंपटीशन में शामिल होने का सपना देख लिया था। तब से ही वह कैटवॉक और टीवी पर ऐसे कार्यक्रम देखकर उत्साहित होती रहती थीं। उसने इसके लिए कड़ी मेहनत करना भी शुरू कर दिया। उसने अपनी मेहनत जारी रखी और उम्र 10 से 12 होने पर तो उसने अपना इरादा बिल्कुल ही पक्का कर लिया कि इसमें पार्टिसिपेट जरूर करना है, चाहे जो भी निर्णय हो। इसके बाद वह लगातार इस पर फोकस होकर काम करने लगी, हालांकि उसने किसी तरह की कोई क्लासेज या ट्रेनिंग नहीं ली है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse