टीम एबीएन, रांची। रांची विश्वविद्यालय का 36वां दीक्षांत समारोह का आयोजन दो मई को होगा, जहां राज्यपाल सह कुलाधिपति सीपी राधाकृष्णन मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में कुल 77 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिये जाएंगे, जिनमें 51 विषयवार मेडल शामिल हैं। 13 मेडल बेस्ट और ओवरऑल टॉपर के लिए होंगे। वहीं, 13 मेडल व्यक्ति विशेष के नाम पर होंगे।
दीक्षांत समारोह में इस बार ओवरऑल बेस्ट मास्टर डिग्री (जेनरल कोर्स) का अवार्ड डोरंडा कॉलेज की जयश्री महतो व ओवरऑल बेस्ट ग्रेजुएट (जेनरल कोर्स) का अवार्ड निर्मला कॉलेज की सोनी कुमारी को मिलेगा। कुल 77 में 50 गोल्ड मेडल छात्राओं को मिलेंगे। इस सत्र में रांची वीमेंस कॉलेज, मारवाड़ी कॉलेज और संत जेवियर्स कॉलेज, ऑटोनोमस का दर्जा रहने के कारण शामिल नहीं हैं।
इनको मिलेंगे ओवरऑल बेस्ट में गोल्ड मेडल : जयश्री महतो (मास्टर डिग्री), प्रतीक कुमार सिंह (प्रोफेशनल कोर्स), कुमार निशांत (मेडिसीन सर्जरी), सोनी कुमारी (जेनरल कोर्स, प्रोफेशनल कोर्स व साइंस), निशा कुमारी (सोशल साइंस), शिवांगी आर्या (ह्यूमिनिटिज), रूपा कुमारी (कॉमर्स), अभिप्रीत भट्टाचार्या (एमबीबीएस), दिव्या जायसवाल (लॉ), अंजलि कुमारी (एजुकेशन), रीता महतो (नर्सिंग), रूपा कुमारी (प्रेम कुमार पोद्दार गोल्ड मेडल कॉमर्स), दिव्या जायसवाल (देवी प्रसाद मेमोरियल गोल्ड मेडल एलएलबी), सुखवंती लुगून (इतिहास, एसटी), संध्या कुजूर (मानवशास्त्र, एसटी), डॉली कुमारी (सोशल साइंस), रोजी शर्मा (भौतिकी), सरवरी परवीन (भूगोल), महिमा झा (मनोविज्ञान), उत्कर्ष (एमडी), रोस्ती लकड़ा (राजनीतिशास्त्र) व आदर्श राज सिंह (भूगर्भशास्त्र)।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse