एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी (चतरा)। डॉ भीमराव अंबेडकर की 122वीं जयंती के मौके पर परोका में साईं इन्टरनेशनल विद्यालय के निकट महाराणा प्रताप सिंह पब्लिक स्कूल का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में चतरा
डीएसपी केदारनाथ राम उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बसंत नारायण सिंह मौजूद थे। मंच संचालन श्री दांगी (शिक्षक) ने किया। उपस्थित अतिथियों को माला पहनाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक गणमान्य, शिक्षाविद भाग लेकर विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्राचार्य विशेश्वर यादव ने इस विद्यालय की रूप रेखा को लोगों के सामने रखा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse