टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा जिला अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ राष्ट्रीय ने भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती 22 अप्रैल 2023 को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की बैठक जिला अध्यक्ष अनूप जोशी के आवासीय कार्यालय में आज संध्या को हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने किया एवं संचालन सचिव प्रियदर्शी बिहारी ने किया।
उस बैठक में सामूहिक निर्णय लिया गया कि भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर रामायण का अखंड पाठ किया जाये। इसके लिए हिंदू समाज के सभी सनातन धर्म प्रेमियों से आग्रह किया गया कि आप सभी हवन पूजन में सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद लें और प्रसाद ग्रहण करें।
साथ ही अखंड रामायण का पाठ में भी सम्मिलित होकर भगवान का आशीर्वाद लें। रामायण का अखंड पाठ 22 अप्रैल को सुबह 9 बजे से शुरू होकर 23 अप्रैल को सुबह 9 बजे हवन पूजन के साथ समापन होगी।
बैठक में दीनानाथ पांडे जी, हृदयानंद मिश्रा, उपेंद्र दुबे, पंकज दुबे, विजय पांडे, चंद्रशेखर जोशी, जय पांडे, राधेश्याम पांडे, मुरारी मिश्रा, प्रभाकर झा, अमरेंद्र पांडे, मनोज जोशी, कृष्ण बिहारी त्रिवेदी, दिनेश झा, शशि भूषण महाराज, राजेश शर्मा, दीपक शर्मा आदि ब्राह्मण समाज के भाई बंधु सम्मिलित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse