बाबा साहेब ने अनुसूचित जाति जनजातियों को दिलाया अधिकार : शिवशंकर उरांव (पूर्व विधायक)

 

  • झारखंड कला संस्कृति शोध संस्थान रंगमंडल एवं नाट्य अकादमी ने किया बाबा साहेब को नमन 
  • आज के युवाओं के लिए अंबेडकर प्रेरणा स्रोत : डॉ दीपक प्रसाद 
  • डॉ अंबेडकर केवल कानून ज्ञाता ही नहीं वह समाज सुधारक भी थे : दीप नारायण उरांव  
  • हर मनुष्य को समाज के प्रति उत्तरदायि होना चाहिए : संजय कुमार 

टीम एबीएन, गुमला। नगर भवन गुमला के प्रेक्षागृह में झारखंड कला सांस्कृतिक शोध संस्थान रंगमंडल एवं नाट्य अकादमी के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी की 132 वीं जयंती मनायी गयी। जिसमें अंबेडकर जी के विचारों को आम लोगों के समक्ष रखा गया और हर मनुष्य को अंबेडकर जी के विचारों को अपने जीवन में आत्मसात करने एवं प्रेरणा स्रोत बनाने को प्रेरित किया गया।

संस्था के सचिव डॉ दीपक प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि अंबेडकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति ज्ञानी, कानून के ज्ञाता एवं हमारे संविधान के निमार्ता उनका मानना था कि देश के विकास से पहले हर मनुष्य को अपनी बुद्धि का विकास करना नितांत आवश्यक है। उन्होंने मानव जाति के लिए कहा कि जीवन लंबी होने की बजाए महान होना चाहिए। 

उन्होंने आगे यह भी कहा कि मनुष्य नश्वर है उसी तरह विचार भी नश्वर है अगर हम किसी भी विचार को बचाना चाहते हैं तो उसका प्रचार प्रसार आवश्यक है। जिस प्रकार किसी पौधे को अगर जीवित रखना है तो उसमें निरंतर खाद पानी देना जरूरी है नहीं तो वह भी मुरझा जाते हैं यही व्यवस्था विचार के साथ भी लागू होती है तो हम सभी अंबेडकर जी के विचारों को आत्मसात करें और उनके दिए हुए वचनों को निभाये। 

वहीं मौके पर उपस्थित गुमला नगर परिषद अध्यक्ष माननीय दीप नारायण उरांव ने अंबेडकर जी के महत्व के बारे में बताया वर्तमान समाज अंबेडकर की नीतियों को आत्मसात करें एवं कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गुमला श्रीमान संजय कुमार जी ने अंबेडकर के विचारों के बारे में बताया उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को समाज के प्रति उत्तरदाई निभाना चाहिए।

वही पूर्व विधायक गुमला शिव शंकर उरांव ने अंबेडकर के विचारों को उनके द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए उठाए गए कदमों और भारत के संविधान में उद्धृत नियमों को बड़ी विस्तारपूर्वक से आमजन के समक्ष रखा। 

वहीं कार्यक्रम के संचालक संतोष झा ने संस्था के बारे में बताया उन्होंने कहा कि संस्था पिछले 12 वर्षों से लगातार कई क्षेत्रों में कार्य कर रही है समाजिक कार्यों में, कला संस्कृति शोध के क्षेत्रों में, सामाजिक न्याय में अग्रसर भूमिका निभा रही है। 

मौके पर उपस्थित बीएड महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ राकेश प्रसाद विभाग प्रचारक शम्मी जी शहर के गणमान्य व्यक्ति एवं पूर्व अध्यापक मुद्रिका जी, वरिष्ठ पत्रकार सह प्रदेश अध्यक्ष झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट्स यूनियन बलदेव प्रसाद शर्मा जी, मनीष कुमार साहू, रामावतार भगत जी, राहुल जी, निरंजन जी, अशोक जयसवाल जी, देवेंद्र लाल उरांव, मानका जी, एवं समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse