एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। जामताड़ा में टेंट हाउस गोदाम में भीषण आगजनी से 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग की लपटें इतनी तेज थी कि गोदाम 4 घंटे से ज्यादा समय तक धू-धूकर जलता रहा। आग किन वजहों से लगी फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
दरअसल, जहां आग लगी वहां बिजली का कनेक्शन नहीं है इसलिए शॉर्ट सर्किट की संभावना नहीं थी। इस बीच स्थानीय विधायक डॉ इरफान अंसारी ने नुकसान का आकलन कर मुआवजे दिलाने का निर्देश दिया है। पीड़ित परिवार का नुकसान की वजह से रो-रोकर बुरा हाल है।
मिली जानकारी के मुताबिक जामताड़ा स्थित श्रीपल्ली मोहल्ले में बड़ा टेंट हाउस गोदाम है। यहां गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना टेंट हाउस मालिक और अग्निशमन विभाग को दी।
अग्निशमन विभाग और नगर पंचायत की ओर से भेजे गए 5 वाटर टैंकर ने मिलकर 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टेंट हाउस मालिक का दावा है कि आगजनी में कम से कम 30-40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse