झारखंड : राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया बाबा साहेब को नमन

 

  • बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती, सीएम और राज्यपाल ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि 

टीम एबीएन, रांची। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती देशभर में मनाई जा रही है। देश के संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको याद किया जा रहा है। 

रांची के डोरंडा स्थित बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख सहित कई लोगों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया। 

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर जी किसी परिचय के मोहताज नहीं है। उन्हें इतने बड़े और मजबूत इरादे का व्यक्ति भी कह सकते हैं, जो देश के सभी समाज और सभी धर्मो में विश्वास रखता हो। 

उन्होंने एक ऐसा संविधान देश को दिया है, जहां हर वर्ग, हर समाज, अमीर, गरीब, मजदूर, किसान हर लोगों के लिए समानता है। ऐसे व्यक्तित्व को हम नमन करते हैं। 

इस मौके पर मंत्री बादल पत्रलेख सहित कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर बाबा साहब अमर रहे का नारा लगाते हुए लोगों ने संविधान निमार्ता बाबा साहब को नमन किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse