झारखंड : चार जिलों में आज से प्रतिबंधित माओवादी नक्सली संगठन का बंद, पुलिस सतर्क

 

टीम एबीएन, रांची। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन ने पश्चिमी झारखंड और दक्षिणी बिहार में दो दिवसीय बंद आहूत किया है। बंद का आज (शुक्रवार) पहला दिन है। नक्सली संगठन के बंद के मद्देनजर पुलिस सतर्क है।

झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना स्थित ग्रहे जंगल में हुई मुठभेड़ में पांच नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में बंद का ऐलान किया गया है। बंद से आवश्यक वस्तुओं, संस्थानों जैसे प्रेस, दूध और एंबुलेंस को मुक्त रखा है। पश्चिमी झारखंड में चतरा, लोहरदगा, लातेहार और गुमला जिले आते हैं।

पुलिस मुख्यालय ने इन जिलों की पुलिस को अलर्ट किया है। दक्षिणी बिहार के गया, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका और मुंगेर जिलों में इस संगठन का प्रभाव है। इस संबंध में गया के रौशनगंज थाना क्षेत्र में बिहार-झारखंड रीजनल कमेटी ने एक पर्चा चिपकाया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse