टीम एबीएन, रांची। पुलिस और सुरक्षाबलों का अभियान नक्सलियों के खिलाफ जारी है। इसी क्रम में पुलिस को गुरुवार (13 अप्रैल) को एक बार फिर सफलता मिली। गारू थाना क्षेत्र के जंगली इलाकों में सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा छुपा कर रखे गए कुछ हथियार और गोलियां बरामद हुई है।
हालांकि सर्च अभियान अभी समाप्त नहीं हुआ है। शुक्रवार को फिर से अभियान जारी रहेगा। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि गारू थाना क्षेत्र के साल्वे जंगल में नक्सलियों ने हथियार छुपा कर रखा है। इस सूचना के बाद सीआरपीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त सर्च अभियान चलाया।
इस दौरान जंगल में एक स्थान पर सर्च किया गया तो जमीन के नीचे गड्ढे में हथियार और गोलियां बरामद हुई। बरामद हथियारों में एक देसी राइफल, 2 कट्टा, 2 वॉकी टॉकी समेत 41 गोलियां व अन्य अर्ध निर्मित विस्फोटक मिले। हालांकि पुलिस ने देर शाम तक सर्च अभियान जारी रखा था।
इस संबंध में सीआरपीएफ 214 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी अभिनव आनंद ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गारू थाना क्षेत्र के साल्वे के आसपास के जंगली इलाकों में नक्सलियों ने हथियार छुपा कर रखे हैं। इसी सूचना पर सीआरपीएफ 214 बटालियन के कमांडेंट केडी जोशी के निर्देशन में सीआरपीएफ और जिला पुलिस की टीम ने छापामारी अभियान चलाकर उक्त हथियार बरामद किया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse