एबीएन सेंट्रल डेस्क। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग की तारीफ की है। विशेष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि क्राइम के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस है।
माफिया डॉन अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर में उत्तर प्रदेश पुलिस के 12 जाबांज जवान शामिल थे। गुरुवार (13 अप्रैल, 2023) को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने असद और उसके एक सहयोगी गुलाम को झांसी में एनकाउंटर में ढेर कर दिया। उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ये दोनों फरार थे और पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी।
एनकाउंटर में ये 12 पुलिसकर्मी शामिल थे-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी इस कार्रवाई के लिए पुलिस विभाग की तारीफ की है। वहीं, विशेष अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि क्राइम के खिलाफ उत्तर प्रदेश में जीरो टॉलरेंस है।
श्री कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में शामिल उत्तर प्रदेश एसटीएफ की टीम का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक नवेंदु और विमल ने किया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में मारे गये आरोपियों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए गए हैं।
यह मुठभेड़ उसी दिन हुई, जिस दिन गुजरात की साबरमती जेल से सड़क मार्ग से प्रयागराज ले जाये गये अतीक और उसके भाई अशरफ को उमेश पाल हत्याकांड के सिलसिले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया।
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक, उमेश पाल की हत्या के बाद असद और गुलाम फरार थे। दोनों को पकड़ने के लिए एसटीएफ की कई टीमों को लगाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, झांसी में गुरुवार को एसटीएफ की एक टीम ने जब मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहे असद और गुलाम को रोका, तो दोनों ने एसटीएफ टीम पर गोलियां चलायी।
उन्होंने बताया कि एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में असद और गुलाम मारे गये। घटना की तस्वीरों और वीडियो में कथित मुठभेड़ वाले स्थान पर जमीन पर दो शव और उनके पास एक मोटरसाइकिल नजर आ रही है। बाद में एक एंबुलेंस से दोनों शवों को अस्पताल ले जाया गया।
टॉप स्कूल से पढ़ाई करने वाले अहमद असद की कैसे हुई थी जुर्म की दुनिया में एंट्री
2005 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक राजू पाल की हत्या के मामले के मुख्य गवाह उमेश पाल और उसके दो सुरक्षा गार्ड की इस साल 24 फरवरी को प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर 25 फरवरी को अतीक, उसके भाई अशरफ, पत्नी शाइस्ता परवीन, असद सहित दो बेटों, शूटर गुड्डू मुस्लिम व गुलाम तथा नौ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse