कोरोना मामले में स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट से सहमे लोग

 

  • अगले 10 से 12 दिनों तक कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं, लेकिन... स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा अपडेट

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारत में कोविड स्थानिक चरण की ओर बढ़ रहा है, इसलिए मामले अगले 10-12 दिनों तक बढ़ते रह सकते हैं जिसके बाद इसमें कमी आयेगी। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने कहा कि मामले भले ही बढ़ रहे हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम है और इसके कम ही बने रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि कोविड मामलों में मौजूदा वृद्धि एसबीबी.1.16 की वजह से हो रही है जो कि ओमीक्रोन का एक उपस्वरूप है। एक्सबीबी.1.16 की पूर्व मौजूदगी इस साल फरवरी में 21.6 प्रतिशत से बढ़कर मार्च में 35.8 प्रतिशत हो गयी। आधिकारिक सूत्रों ने कहा, हालांकि अस्पताल में भर्ती होने या मृत्यु दर में वृद्धि का कोई सबूत नहीं मिला है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,830 नये मामले सामने आये जो 223 दिनों में सबसे ज्यादा है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 40,215 हो गयी है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, 10 और 11 अप्रैल को अस्पताल की तैयारियों का जायजा लेने के लिए एक राष्ट्रव्यापी पूर्वाभ्यास आयोजित किया गया।

अधिकारियों का कहना है कि अभी देश भर में 10 लाख से ज्यादा बिस्तर उपलब्ध हैं। जिनमें से 3 लाख से अधिक ऑक्सीजन सुविधायुक्त हैं, 90,785 आईसीयू वाले बिस्तर हैं, और 54,040 आईसीयू-सह-वेंटिलेटर बिस्तर हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse