झारखंड : कई आइएएस बदले, कई को अतिरिक्त प्रभार

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने कई आइएएस का तबादला कर दिया है। कुछ को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इस क्रम में प्राथमिक शिक्षा निदेशक का तबादला भी कर दिया गया है। इसका आदेश कार्मिक विभाग ने 12 अप्रैल को जारी कर दिया। 

योजना एवं विकास सचिव रहे डॉ अभिताभ कौशल (अतिरिक्त प्रभार- सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विमाग का सचिव बनाया गया है। 

डॉ कौशल अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव (राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग) और सचिव (आपदा प्रबंधन प्रभाग) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। 

जल संसाधन सचिव के पद पर पदस्थापित प्रशांत कुमार (अतिरिक्त प्रभार- प्रशासक, सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना, जमशेदपुर) अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव (योजना एवं विकास विभाग) के भी अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse