टीम एबीएन, रांची। झारखंड में युवाओं के लिए बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है। झारखंड होम डिफेंस कॉर्प्स ने होम गार्ड पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किये हैं।
योग्य उम्मीदवार झारखंड गृह रक्षा कोर की आधिकारिक साइट के माध्यम से आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। साथ ही बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 1501 पदों को भरा जाना है। इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होगी और 9 मई, 2023 को समाप्त होगी।
इच्छुक सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100/- तय किया गया है। आवेदन शुल्क का भुगतान आनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए। साथ ही, अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार झारखंड गृह रक्षा कोर की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse