टीम एबीएन, रांची। निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल ने ईडी की विशेष अदालत में बुधवार को सरेंडर कर दिया। गौरतलब है कि पूजा सिंघल जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर निकली थीं। लेकिन उनकी जमानत की अवधि खत्म हो गयी, जिसके बाद उन्होंने कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
पूजा सिंघल ने अपने स्थायी जमानत के लिए भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कल यानी गुरुवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। गुरुवार को यह तय होगा कि पूजा सिंघल को फिर सशर्त जमानत मिलेगी या फिर उन्हें स्थायी जमानत।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse