टीम एबीएन, कोडरमा। सेक्रेड हार्ट स्कूल में बुधवार को मिजिल्स-रूबेला वैक्सीनेशन कैंप का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर कोडरमा डीसी आदित्य रंजन मुख्य अतिथि के रूप में थे। जबकि सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार, नोडल ऑफिसर डॉ आशीष राज, डब्ल्यूएचओ के एसएमओ डॉक्टर दीपक कुमार और डॉक्टर मनोज कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।
विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने बुके देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एकेडमिक को-ऑर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद स्कूल के बच्चों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया। छात्रा नयनतारा गुप्ता ने मिजिल्स रूबेला के लक्षण और बचाव पर अपने विचार रखे।
अपने स्वागत भाषण में प्राचार्य नवीन कुमार ने कहा कि हमारे लिए यह गर्व की बात है कि जिला स्तर पर वैक्सीनेशन कैंप की शुरुआत सेक्रेड हार्ट स्कूल से हो रही है। सिविल सर्जन डॉक्टर अनिल कुमार ने कहा कि मिजिल्स रूबेला का प्रसार कोडरमा में हो रहा है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए इस कैम्प की शुरुआत की गयी है।
उन्होंने कहा कि 2023 में कोडरमा को रूबेला मुक्त बनाने की योजना है। उन्होंने वैक्सीनेशन के प्रति अभिभावकों को जागरूक होने और अपने बच्चों को टीका लगवाने की जरूरत बतायी। कोडरमा डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि जिले में पौने तीन लाख बच्चों को वैक्सीन देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसकी शुरुआत सेक्रेड हार्ट स्कूल से की गई है। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। हर क्षेत्र में यहां के बच्चे अच्छा कर रहे हैं।
कोडरमा में सेक्रेड हार्ट स्कूल सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में शुमार है। उन्होंने अभिभावकों से अपने-अपने बच्चों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। डीसी आदित्य रंजन ने फीता काटकर कैंप का उद्घाटन किया। यहां पर सात वैक्सीनेशन कैंप लगे हुए थे। जहां जाकर बच्चे बारी-बारी से वैक्सीन लगवा रहे थे।
डीसी आदित्य रंजन ने वैक्सिन लेने वाले छोटे-छोटे बच्चों से बात की और से हाथ मिलाकर उनका हौसला बढ़ाया। एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सेक्रेड हार्ट स्कूल ने कई डॉक्टर, इंजीनियर और बैंकर्स दिए हैं। यहां के बच्चों ने हर स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन कैंप 1139 बच्चों को रूबेला का टीका दिया गया।
इस मौके पर स्वास्थ्य विभाग के पवन कुमार, रंजीता सेठ, सुशांति लकडा के अलावा शिक्षिका पायल सिंह, दीपक सर्राफ, सुभय कुमार, अभिलाषा सिंह, पवन ठाकुर, शालू अरोड़ा, कुंदन राणा, राकेश पांडेय, शंकर कुमार, फैयाज कैसर, सुनील पाठक, अलका सिंह, कुंतल जेठवा, लता सिन्हा, प्रियंका सिंह, प्रियंका गुप्ता, रूबी वर्मा, कामिनी सहाय, विककी कुमार, सतीश कुमार, विक्रम कुमार, संजय तिवारी, रंजीत सिंह, विशाल आनंद, शशि राज, स्वास्थ विभाग से एएनएम सुमित्रा देवी, सहिया सुनीता देवी, विनीता पांडेय, एएनएम रंजना कुमारी, सहिया शीला देवी, उर्मिला देवी, समेत अन्य शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मी मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse